Tuesday, July 2, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: कल से यूपी में बारिश के आसार, ठंड फिर बढ़ेगी!

UP Weather: कल से यूपी में बारिश के आसार, ठंड फिर बढ़ेगी!

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: प्रदेश का मौसम एक भार फिर बदल सकता हैं। यहां सर्द पछूआ और गर्म पुरवा के टकराने से 12 से 15 फरवरी के बीच बारिश के आसार हैं। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में फिर इजाफा हो सकता है। इस बीच तेज हवाओं ने रात के समय का पारा गिरा दिया है। इस बीच पछुआ हवा की तेजी में शुक्रवार सुबह से ही ब्रेक देखने को मिला। हवा की गति कम होने से धूप का असर दिखने को मिला।

23 डिग्री तक पहुंचा तापममान

इससे अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों ने पार्कों, नदी तटों, घरों और कार्यालयों की छतों पर धूप का आनंद लिया। सूरज पिछले दिनों की तुलना में अधिक गर्म था। शाम होते-होते ठंडी हवाएं तेज हो गईं। 4 बजे तक तापमान 19 डिग्री था, और 7 बजे यह गिरकर 15.2 डिग्री हो गया।

2 दिन नहीं होगा मौसम में कोई खास बदलाव

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दो दिन में होगा। शनिवार को आसमान साफ ​​रहेगा। दिन और रात के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की मामूली बढ़ोतरी संभव है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिन के समय तापमान में होती बढ़ोतरी 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एनकेआर में सुबह और शाम ठंड रहेगी और दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाया हुआ है. दिन चढ़ने के साथ यह कोहरा छंट जाता है।

ALSO READ: 

UP Crime: दोस्त से बात करना लड़की को पड़ा महंगा, बाप और चाचा ने दी खौफनाक सजा! 

एक्टर Mithun Chakraborty अचानक अस्पताल में भर्ती, जानिए मिथुन को क्या हुआ?

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular