Tuesday, July 2, 2024
HomeAstroUP Weather: यूपी में ठंड का कहर! अभी और गिरेगा पारा, मौसम...

UP Weather: यूपी में ठंड का कहर! अभी और गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),UP Weather: यूपी में ठंड का कहर लगातार जारी है। इस बीच रविवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश का प्रकोप देखने को मिला, जिसने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश में ठंड का कहर इतना है कि लोग घरों में दुबके बैठे हैं और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को फिलहाल सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। आज 8 जनवरी को भी मथुरा, आगरा व झांसी जैसे जगहों पर बारिश का संभावना जताई गई है।

यूपी के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई गई हैं। जिसके तहत पूर्वी यूपी में अलग-अलग इलकों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना हैं। हालांकि 9 जनवरी को पूरे यूपी में कई स्थानों बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

आज का मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में एक-दो स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है। साथ ही, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। आज यानि रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कोहरा अभी जारी रहेगा।

9 जनवरी को बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा और इसका असर 8 जनवरी को महसूस किया जाएगा। जिससे फिर एक बार कई इलाकों में बारिश और तूफान की आशंका है। 9 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कोहरे की संभावना है। उसके बाद शुष्क मौसम बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश के इन जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट (UP Weather)

  • रामपुर
  • सहारनपुर
  • मेरठ
  • बागपत
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • बिजनौर
  • मुरादाबाद
  • भीमनगर
  • बदायूं
  • बरेली
  • पीलीभीत
  • कांशीराम नगर
  • एटा
  • फ़िरोज़ाबाद
  • आगरा
  • मैनपुरी
  • इटावा
  • फरुर्खाबाद
  • शाहजहांपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • बहराइच
  • सीतापुर
  • लखनऊ
  • उन्नाव
  • हरदोई
  • कन्नौज
  • औरैया
  • जालौन
  • झाँसी
  • ललितपुर
  • महोबा
  • हमीरपुर
  • कानपुर
  • फ़तेहपुर
  • बाँदा
  • कौशांबी
  • चित्रकूट

ALSO READ: 

Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान राम 

Ram Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को लोग कहते हैं मामा, आश्रम में दर्शन से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular