Sunday, June 2, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: यूपी में गर्मी का कहर! इन जिलों में तापमान पहुंचा...

UP Weather: यूपी में गर्मी का कहर! इन जिलों में तापमान पहुंचा 40 के पार

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं। यहां अप्रैल के महीने में पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगा है। जिसका नतिजा है कि गर्मी अपना कहर दिखाने लगी है। हालांकि आज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

आगरा का तापमान 40 डिग्री के पार

तीन दिन बाद सोमवार को आगरा शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह तो मौसम ठीक था, लेकिन दोपहर में धूप ने पसीना छुड़ा दिया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में दोपहर में तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। 11 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला।

हवा चलने से लोगों को मिली राहत

तेज हवा चलने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल के बीच दोपहर में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। प्रदेश में 19 को गरज के साथ बारिश हो सकती है।  न्यूनतम और अधिकतम तापमान समान रहेगा।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव नहीं करीबी को नहीं मना पा रहे? सपा सांसद ने लगाए आरोप

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular