होम / UP News: शादी के लिए राज़ी नहीं हुई 17 साल की लड़की, 3 दिनों तक किया रेप

UP News: शादी के लिए राज़ी नहीं हुई 17 साल की लड़की, 3 दिनों तक किया रेप

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: यूपी के लखीमपुर क्षेत्र के थाना धौरहा से एक भयनाक मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रखा। लड़की के शादी के इंकार से युवक ने बंधक बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस कर रही है इस मामले की जांच।

युवती के चेहरे पर गर्म लोहे से दागा

इतना ही नहीं युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार, उसने युवती के चेहरे पर अपना नाम लिखने के लिए गर्म लोहे से उस लड़की का चेहरा दागा। पीड़िता की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है जिसके साथ उम्र 22 वर्षीय लड़के ने ये दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपना नाम  ”अमन” लिखने के लिए युवती के दोनों गालों को 100 बार दागा।

आरोपी को शनिवार लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया की पीड़िता के साथ युवक ने दुर्व्यवहार की हदें पार कर दी , नाम लिखने के लिए उसने पीड़िता को शारीरिक तरीके से प्रताड़ित किया।

ALSO READ: UP Road Accident: बारात से घर लौट रही कार और ट्रक की टक्कर, दर्जनों लोग घायल

आरोपी पे लगाए पोक्सो एक्ट

(एसएचओ ) दिनेश सिंह ने बताया की ,” आरोपी हैदराबाद में एक सैलून में काम करता है। वो लड़की से शादी करना चाहता था और जब उसने इंकार कर दिया, तब उसने लड़की के साथ यह दुष्कर्म किए और चेहरे पर लोहे से दागा।

जब पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ आई तो हमने एफआईआर दर्ज की क्योंकि लड़की के पास कोई आईडी नहीं थी, तो हमे यकीन नही था की लड़की नाबालिग है। हमने अब पॉक्सो एक्ट के साथ आईपीसी की धारा 324
(खतरनाक हथियार का उपयोग करके जानबूझ के चोट पहुँचाना) और 376 धारा (बलात्कार) भी जोड़ दिया है।

ALSO READ: Bhojpuri Actress Died: भोजपुरी एक्ट्रेस की संदिग्ध हालात में मौत, व्हाट्सएप स्टेटस पर दिया था हिंट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox