होम / UP News: रंग काला था तो लौटाई बारात , किया शादी से तुरंत इंकार

UP News: रंग काला था तो लौटाई बारात , किया शादी से तुरंत इंकार

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तरप्रदेश के रामपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दुल्हन ने किया दूल्हे से शादी से इंकार। उसका कहना है की दूल्हे से नहीं करेगी शादी क्योंकि उसका रंग काला है। बरात दुल्हन के बिना ही लौट गई।

यह है पूरा मामला

दूल्हे के काले रंग से लड़की पक्ष में हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के बिच समझौते के प्रयास किये गए पर कोई निष्कर्ष निकल नहीं पाया। रामपुर के स्वार इलाके में एक युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले मोहल्ला पहाड़ी गेट के निवासी सोन से तय हुआ था। शुक्रवार की रात लड़के के पक्ष वाले सज-धज कर बरात लेकर दुल्हन के पक्ष के यहाँ पहुँच गए। बारातियो का खूब अच्छे तरीके से स्वागत किया गया।

इतना ही नहीं आगे जयमाले के रसम भी की गई , दूल्हे – दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी दी। इसके बाद दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने की काना फुसी दूल्हे के रंग को लेकर। देखते ही देखते महिलाओ ने इस बात को बढ़ा दिया और शादी का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके कारण दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही लौट गई।

ALSO READ:तुलसी पर जल अर्पित करते समय बोलें ये 3 शब्द, पूरी होगी सभी इच्छा

 

दूल्हे के दिल में अब भी उम्मीद

दूल्हे को शादी को लेकर अब भी कुछ उम्मीद बाकी है , इसलिए उसके परिजन अभी भी दुल्हन पक्ष को मानाने में लगे है। इतना ही नहीं आस -पड़ोस के लोग भी दुल्हन को समझाने की कोशिश कर रहे है। साथ ही पंचायत का दौर भी जारी है। दूल्हा अभी भी इंतज़ार में है की शायद दुल्हन मान जाए।

ALSO READ:UP News: देवर और पति ने साथ में मिलकर किया ये दुष्कर्म , महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox