होम / UP News: पाकिस्तान से पहुंचे लोग रामलला के दर्शन को , अयोध्या में लगाए जयकारे

UP News: पाकिस्तान से पहुंचे लोग रामलला के दर्शन को , अयोध्या में लगाए जयकारे

• LAST UPDATED : May 3, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तरप्रदेश के अयोध्या की पावन धरती पर आज 200 पाकिस्तानी रामलला के दर्शन करने पहुँचे। पाकिस्तान से सिंधी समुदाय के 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राम लला के दर्शन करने के लिए आज यानी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे।

रामलला के किए दर्शन

सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुँचे है। बताया जा रहा है कि सिंधी समुदाय के 200 पाकिस्तानी नागरिक आज सुबह-सुबह अयोध्या पहुँचे और रामलला के दर्शन किए। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लोगो के लिए माहौल ठीक नहीं है। वहाँ धार्मिक और त्योहारों आयोजनों पर सख्त पाबंदियां है। हिंदुस्तान के हर तरफ बेहद खुला माहौल है , कहीं कोई पाबन्दी नहीं है। प्रभु के जयकारे से माहौल बहुत प्यारा है।

ALSO READ: क्या प्लेन में भी कार की तरह गियर होते हैं?

रामराज्य ऐसा ही होगा – नवीन कुमार 

सिंध प्रान्त के निवासी नवीन कुमार पहली बार आये है , हिन्दुस्तान उन्होंने कहा जैसा सुना वैसा पाया। यहाँ हर तरफ शांति है और चैन है। धार्मिक माहौल बेहद प्यारा है। हम अपने स्थान पर ऐसा कुछ नहीं कर पाते है। धार्मिक महोत्सव नहीं मनाते है। वहाँ मंदिर नहीं है। शिवरात्रि, जन्माष्टमी पर हम साथ मिलकर पर्व नहीं मानते है। हमे इजाज़त नहीं है। पर यहाँ आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है रामराज्य ऐसा ही रहा होगा। यूपी के सिंधी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की जत्थे में कराची,लाहौर और हैदराबाद के श्रद्धालु मौजूद है। इस जत्थे में पाकिस्तान सिंध प्रांत के जिलो से आए है लोग।

ALSO READ: Lok Sabha Election: कौन है केएल शर्मा जो देंगे स्मृति ईरानी को टक्कर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox