होम / UP News: 11 साल के लड़के ने किया 6 साल की बच्ची का रेप

UP News: 11 साल के लड़के ने किया 6 साल की बच्ची का रेप

• LAST UPDATED : April 8, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में छह साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 11 साल के लड़के को पकड़ा गया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लड़का कक्षा 4 का छात्र है। लड़की के पिता द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि वह 6 अप्रैल को शाम 5:30 बजे ट्यूशन क्लास के लिए गई थी, जब लड़का उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

जब लड़की शाम 7 : 30 बजे के आसपास घर पहुंची, तो उसे खून बह रहा था और किसी तरह उसने हमें बताया कि क्या हुआ था। उसने कहा कि वह आरोपी को जानती है। परिजन उसे अस्पताल ले गए और लड़के के घर की ओर भागे और उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद पिता ने लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।

डीसीपी ने दी जानकारी

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुकन्या शर्मा ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी लड़की की हालत स्थिर नहीं है। आरोपी थाने में है और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पीड़िता की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। लड़के पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस ने इलाके में पर्याप्त बल भी तैनात किया है, क्योंकि आरोपी और पीड़ित अलग-अलग समुदाय के हैं।

ये भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox