होम / UP Lok Sabha Elections 2024: BJP ने MLC के लिए 36 नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे

UP Lok Sabha Elections 2024: BJP ने MLC के लिए 36 नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे

• LAST UPDATED : March 3, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),UP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने विधान परिषद की नौ सीटों के लिए तकरीबन 36 नामों के पैनल को हरी झड़ी दे दी। उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा बैठक के बाद सूची लेकर दिल्ली के लिए चले गए। इससे पहले शनिवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक हुई। खबर है कि मौजूदा विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है, जिसके चलते ज्यादा  नामों को पैनल में शामिल किया गया हैं।

13 सीटें होने वाली हैं खाली

विधान परिषद की 13 सीटें पांच मई को खाली होने वाली है। जिसमें 10 सीटें बीजेपी और एक उनके सहयोगी अपना दल (एस) के पास थीं। वहीं 1 सीट बलपा तो 1 सीट सपा के पास थीं। संख्या बल के हिसाब से इस बार बीजेपी और उसके सहयोगी दल के हिस्से 10 सीटें आएंगी। एक सीट से अपना दल एस से आशीष पटेल का परिषद जाना तय। बाकी 9 सीटों पर संभावना दावेदारों की कोर कमेटी की बैठक में विचार हुआ।

UP से इन नामों का BJP ने किया ऐलान (UP Lok Sabha Elections 2024)

  1. वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  2. कैराना प्रदीप कुमार
  3. मुजफ्फरनगर डॉक्टर संजीव कुमार बालियान
  4. नगीना ओम कुमार
  5. रामपुर घनश्याम लोधी
  6. संभल परमेश्वर सैनी
  7. अमरोहा कंवर सिंह तंवर
  8. नोएडा डॉ. महेश शर्मा
  9. बुलंदशहर भोला सिंह
  10. मथुरा हेमा मालिनी
  11. आगरा सत्यपाल सिंह बघेल
  12. फतेहपुर सीकरी, राजकुमार चाहर
  13. एटा राजवीर सिंह राजू भैया
  14. आंवला धर्मेन्द्र कश्यप
  15. शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर
  16. खीरी अजय मिश्र टेनी
  17. धौरहरा रेखा वर्मा
  18. सीतापुर राजेश वर्मा
  19. हरदोई जयप्रकाश रावत
  20. मिश्रिख अशोक कुमार रावत
  21. उन्नाव साक्षी महाराज
  22. मोहनलालगंज कौशल किशोर
  23. लखनऊ राजनाथ सिंह
  24. अमेठी स्मृति ईरानी
  25. प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता
  26. फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत
  27. इटावा राम शंकर कठेरिया
  28. कन्नौज सुब्रत पाठक
  29. अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
  30. जालौन भानू प्रताप सिंह
  31. झांसी अनुराग शर्मा
  32. हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
  33. बांदा श्री आरके सिंह पटेल
  34. फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
  35. बाराबंकी उपेंद्र रावत
  36. फैजाबाद लल्लू सिंह
  37. अंबेडकरनगर रितेश पांडे
  38. श्रावस्ती साकेत मिश्रा
  39. डुमरियागंज जगदंबिका पाल
  40. गोंडा कीर्तिवर्धन राजा भैया
  41. जगदम्बिका पाली
  42. बस्ती अरविंद द्विवेदी
  43. महाराजगंज पंकज चौधरी
  44. गोरखपुर रवि किशन
  45. कुशीनगर विजय कुमार दुबे
  46. बासगांव कमलेश पासवान
  47. लालगंज श्रीमती नीलम सोनकर
  48. आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ
  49. सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा
  50. जौनपुर कृपा शंकर सिंह
  51. चंदौली महेंद्र नाथ पांडे

ये भी पढ़ें:- Kanpur News: BJP नेता के ऑफिस में कांग्रेसी की दबंगई, रिवॉल्वर दिखाकर किया गाली-गलौज, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox