होम / UP: होटल में थे 5 प्रेमी जोड़े, फिर जमकर हुआ बवाल

UP: होटल में थे 5 प्रेमी जोड़े, फिर जमकर हुआ बवाल

• LAST UPDATED : April 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: बुधवार को पुरानी चुंगी के पास होटल में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पांच प्रेमी जोड़ों को पकड़कर हंगामा शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके परिवार वालों को बुला लिया। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला की सभी लोग होटल में खाना खाने आए थे।

क्या है पूरा मामला?

बात पिछले दिन बुधवार की है। करीब तीन बजे की बात है। होटल में पांच जोड़े युवक-युवतियां होने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष नितिन कमठाना सहित कई लोग मौके पर उपस्थित हो गए। साथ ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर गौरव  बिश्नोई अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर लड़के-लड़कियां होटल से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक कर उनका नाम और पता पूंछा। अधिकांश लड़के-लड़कियां बदायूं के कबूलपुरा मोहल्ले के थे। पुलिस ने परिवार वालों को खबर बुलाया। उन्होंने बताया कि वे यहां जन्मदिन की पार्टी के लिए खाना खाने आए थे। उन लोगों के बयान के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

Also Read- Malook Nagar: मायवती को बड़ा झटका, सांसद मलूक नागर RLD में शामिल

पुलिस ने क्या कहा? 

हालांकि, पुलिस ने जब कमरे में छानबीन की तो उन्हें होटल रूम में कई आपत्तिजनक चीजें मिली। इसे देख पुलिस ने होटल संचालक को कड़ा चेतावनी दी। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि वे लोग जन्मदिन की पार्टी के लिए आए थे। इसलिए उनसे पूंछ-ताछ करके छोड़ दिया गया।

Also Read-  Mukesh Ambani के घर बनती है ऐसी रोटियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox