होम / UP Weather: यूपी में मौसम में बदलाव! प्रदेश के इन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी

UP Weather: यूपी में मौसम में बदलाव! प्रदेश के इन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी

• LAST UPDATED : March 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम सुहावना था। बारिश ने मौसम में नमी और साथ ही ठंडी हवाओं ने ठंड बरकरार रखी थी। लेकिन कल से प्रदेश के तापमान में इजाफा होने लगा है। यूपी में अब तल्खी बरकार है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रही। यहां का पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रात के तापमान में कमी

वहीं यूपी के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री रहा। वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आई। लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को रात का पारा 20 डिग्री था तो शुक्रवार को वो 19 डिग्री हो गया।

इतना रहा लखनऊ का तापमान

कई क्षेत्रों में रात के तापमान में सामान्य से कुछ कमी दर्ज की गई। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8  डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा। प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का कहर दिखने लगा है। लोगों ने दोपहर के समय निकलना कम कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश का मौसम खिला रहेगा।

ये भी पढ़ें:- UP News: सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर ED की रेड, जानें पूरा मामला

चटख धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली

चटख धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली जारी रहेगी। मौंसम इसी तरह रहा तो आने वाले दिनों में अभी और बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ गर्मी में बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: रामलला के लिए उड़ीसा और तमिलनाडु से आया यह खास भेट, ट्रस्ट ने दी जानकारी

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox