होम / UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम होगा सुहावना! आज प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम होगा सुहावना! आज प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

• LAST UPDATED : April 10, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर सुहावना होने वाला है। यहां के लोगों को आज भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में झमाझम बारिश हो सकती है। हालांकि आज सुबह में प्रदेश में तेज धूप निकली हुई है। लगातार हो रही तेज धूप के कारण प्रदेश का तापमान आसमान छू रहा है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया हैं।

10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक यूपी में बारिश के साथ ही साथ कई इलाकों में बादल गरजने व बिजली गिरने के भी आसार हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। यूपी के लोग पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का सामना कर रहे हैं।

आज हो सकती है यूपी में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसके चलते आसमान में बादल छा जाएंगे और बारिश हो सकती है। बता दे कि इस वक्त यूपी में भीषण गर्मी हो रही है। यहां का पारा 41 डिग्री पार कर गया है। आगरा में अप्रैल में मौसम विभाग की माने तो काफी गर्मी पड़ रही है।

आसमान से बरस रही आफत

आज प्रदेश में यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके कारण लोगों को राहत मिल सकती है। लोगों को परेशान दोपहर के समय काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दोपहर के समय घर में कैद रहने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें:- UP Politics: प्रशात किशोर ने बताया क्यों हारे अखिलेश यादव दो-दो चुनाव, बताई ये वजह

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox