होम / यूपी में अनोखा मामला! 75 साल के बुजुर्ग की धूमधाम से निकली बारात, तभी दुल्हन ने कर दिया खेल

यूपी में अनोखा मामला! 75 साल के बुजुर्ग की धूमधाम से निकली बारात, तभी दुल्हन ने कर दिया खेल

• LAST UPDATED : October 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Procession Of 75 Year Old Man: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर 75 वर्ष के बुजुर्ग की शादी के लिए धूमधाम से बारात निकाली गई। इसी बीच दूल्हे के पास एक कॉल आई जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। आचानक दुल्हन का कॉल आता है और उन्होनें बारात लाने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद सभी बाराती सन्न और दंग रह गए।

पूरे रीति-रिवाज के साथ सभी रसमें हुई थी संपन्न

दरअसल, ये दिलचस्प मामला नरैनी तहसील के रिसौरा गांव का है। यहां रहने वाले बुजुर्ग की रविवार को शाम गाजे-बाजे के साथ बारात ले जाने की तैयारी हुई। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गए। जिसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ सभी रसमें संपन्न हुई। बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने पगड़ी पहनकर मंदिर पहुंच कर भगवान की पूजा अर्चना भी की। गांव के सौकड़ों लोग के साथ बारात जा रही थी। ढोल-नगाड़ों पर ग्रामिणों ने जमकर डांस किया। चारों ओर खुशियों का माहौल था। बारात के जाने से पहले कुल देवी का पुजन व कार्यक्रम भी हो गया था।

अचानक दूल्हे ने सभी को चौंकाया

सब ठीक चल रहा था तभी अचानक दूल्हे ने सभी को चौंका दिया। बुजुर्ग दुल्हे की दुल्हन ने कॉल करके बरात लाने से मना कर दिया। ये सुनकर लोग परेशान हो गए और कुछ देर बाद ही अपने-अपने घर लौट चले। अब ये घटना आसपास के इलाको में चर्चा का विषय बनी हुई है।

20 साल पहले हुई थी पत्नी की मृत्यु

बुजुर्ग ने बताया कि 20 वर्ष पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से ही वे अकेले थे। पिछले साल महोबा में उनकी मुलाकत एक महिला से हुई थी, जिससे उनकी शादी तय हुई। दुल्हन ने किसी कारण मना कर दिया। लेकिन बाद में कुछ लोगों को लेकर जाएंगे और शादी करेंगे।

ALSO READ: 

Dussehra 2023: रावण जैसा महाज्ञानी कोई नहीं, जानिए क्यों भगवान राम भी मानते ये बात 

रावण के वध के बाद क्या थी श्री राम की इच्छा, जानिए यहाँ 

Devotion: इस विधि से मंगलवार को करें हनुमान जी की पूजा, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox