Monday, July 1, 2024
HomeAccident NewsUttarakhand Accident: ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा! रेंजर सहित चार वन कर्मियों...

Uttarakhand Accident: ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा! रेंजर सहित चार वन कर्मियों की मौके पर मौत

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Road Accident:  उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां ऋषिकेश के चीला मार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रेंजर और डिप्टी रेंजर सहीत चार वन कर्मियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में रेंजर शैलेश घिल्डियाल का नाम भी शामिल हैं। बता दे कि शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात मंगेश घिड़याल के भाई हैं।

वार्डन का नहीं चल सका है पता

इस हादसे के बाद राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन का भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वन कर्मी विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल हो रहा था। चीला रेंज में ट्रायल फट जाने गाड़ी अनियत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इन वन विभाग की नई गाड़ी में तकरीबन 10 लोग सवार थे। इस हादसे की खबर पाकर अधिकारी मौके ले लिए रवाना हुए। सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है।

 वन विभाग में शोक की लहर (Uttarakhand Accident)

इस दुखद हादसे से बन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ वन मंत्री सुबोध के साथ उनियाल ने भी संवेदना व्यक्त की है। राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर ने बताया कि वार्डन को कुछ महीने पहले प्रमोट कर एसडीओ बनाया गया था। उम्मीद है कि लापता वार्डन का जल्द ही पता लग सकेगा। प्रशासन ने हादसे में जान गंवानेवालों और घायलों की लिस्ट जारी कर दी है।

हादसे में मृतकों के नाम

  1. प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
  2. शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
  3. सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
  4. कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

हादसे में घायलों के नाम

  1. राकेश नौटियाल (वन विभाग)
  2. हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
  3. अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
  4. अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
  5. अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

ALSO READ: 

Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान राम 

Ram Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को लोग कहते हैं मामा, आश्रम में दर्शन से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular