Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand: CM पुष्कर धामी ने सिमड़ी का लिया जायजा, खाई में बस...

Uttarakhand: CM पुष्कर धामी ने सिमड़ी का लिया जायजा, खाई में बस गिरने से 25 बारातियों की हुई थी मौत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव का दौरा किया। सिमड़ी में मंगलवार की रात बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 बारातियों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हुई है।

- Advertisement -

Uttarakhand:

इंडिया न्यूज, गढ़वाल (Uttarakhand)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को गढ़वाल जिले के सिमड़ी (Simdi) गांव का दौरा किया। सिमड़ी में मंगलवार की रात बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 बारातियों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हुई है।

सीएम के साथ रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्‌ट भी थे। दोनों ने काफी देर तक मौके पर खड़े होकर रेस्क्यू ऑपरेशन को देखा। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी बात की और इलाज के बारें में जानकारी ली है।

बस में सवार थे 40-50 बाराती

दरअसल, मंगलवार की रात पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के पास एक बस खाई में गिर गई थी। बस में 40 से 50 बाराती सवार थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ, सीएम पुष्कर सिंह धामी एवलांच हादसे की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने सूचना मिलते ही तत्काल SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजकर राहत बचाव का काम शुरू कराया। लेकिन इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोगों का रेस्क्यू किया गया। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा- पीड़ित परिवारों के साथ सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सिमड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने बस हादसा स्थल का जायजा लिया। सीएम ने राहत बचाव कार्य का भी जायजा लिया। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट हुई दु:खद बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है।

रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान में SDRF व स्थानीय प्रशासन द्वारा 21 यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है।

आज पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट हुए दु:खद बस हादसे के घटनास्थल का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर गढ़वाल, डीएम पौड़ी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही दुर्घटना से प्रभावित हुए परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बस हादसे पर जताया दुख

वहीं दूसरी ओर इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। डीजीपी ने बताया, पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में बीती रात हुई बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया मकान, दो बच्चों समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें- Agra: हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी जिंदा जले

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular