Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तराखंडDengue: उत्तराखंड में डेंगू का आतंक, अब तक इतने लोगों को ले...

Dengue: उत्तराखंड में डेंगू का आतंक, अब तक इतने लोगों को ले चुका है चपेट में

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Dengue Cases: उत्तराखंड में डेंगू ने आतंक मचाया हुआ है। राजधानी दून में डेंगू पीड़ितों की संख्या 3 हजार पार कर चुका है। प्रदेश में शुक्रवार के दिन 59 नए मामले दर्ज किए गए। इन नए मामलो के बाद प्रदेश में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या 3 हजार 46 हो गई। सिर्फ राजधानी दून में एक हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई आंकड़ों के अनुसार पौड़ी जिले में 736 डेंगू पीड़ितों की संख्या सामने आई।

2019 के बाद सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या

प्रदेश में दूसरे नम्बर पर पौड़ी के बाद हरिद्वार है। जहां डेंगू मरीजों की संख्या 500 के पार है। तो वहीं नौनीताल में 489 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। उधमसिंहनगर में 98 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। डेंगू पर रोकथाम और नियंत्रण के बावजूद डेंगू के मच्छर जानलेवा साबित हो रहे है। सवास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के अनुसार डेंगू से मरने वाले लोगों की संख्या 16 है। तो वहीं, राजधानी दून में 13 और नैनीताल में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि, इस वर्ष 2019 के बाद डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। साल 2019 में डेंगू से मरने वालो की संख्या 1 हजार से भी ज्यादा दर्ज की गई थी।

ALSO READ: हिंदू विवाह में बिना 7 फेरे शादी वैध नहीं, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी 

सस्ता हो गया सोना,  दिवाली से पहले खरीदने का अच्छा मौका 

Lucknow में रईसजादों की दबंगई, कार सवार युवक को सरेआम पीटा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular