Saturday, May 18, 2024
HomeBreaking NewsUttarakhand News: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा! गहरी खाई में गिरी गाड़ी,...

Uttarakhand News: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा! गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत, कई घायल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां नैनीताल में एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। इस घटना में 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये घटना सोमवार देर रात की है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये पूरी घटना नैनीताल के बेतालघाट इलाके का है।

हादसे के समय मैक्स वाहन में सवार थे 11 लोग 

बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना में इन लोगों की मौके पर मौत

  1. उदय राम चौधरी (55)
  2. विशराम चौधरी (50)
  3. विनोद चौधरी (38)
  4. अन्तराम चौधरी (40)
  5. धीरज (45)
  6. राजेंद्र
  7. तिलक चौधरी (45)
  8. गोपाल बसनियत (60)

घटना में घायलों के नाम

  1. छोटू चौधरी
  2. शांति चौधरी
  3. प्रेम बहादुर जिला कटिहार

ये भी पढ़ें:- UP News: घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गोलियों से भूनकर हत्या, मौके पर तोड़ा दम

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular