Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaChaitra Navratri: नवरात्रि के पहले दिन रामनगरी अयोध्या में उमड़ा भक्तों का...

Chaitra Navratri: नवरात्रि के पहले दिन रामनगरी अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पढ़ें खबर

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राम नगरी अयोध्या के देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज से 9 दिनों तक चलने वाला राम जन्मोत्सव मेला शुरू हो गया। भोर से ही माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पडी है। इन दिनों राम नगरी के छोटी देवकली, बड़ी देवकाली सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। महिलाएं आरती पूजन कर माता को खुश करने में जुटी है। चैत्र नवरात्रि में बड़ी देवकाली मंदिर में का महत्व इसलिए ही माना जाता है, क्योंकि चैत्र नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था और छठ के दिन माता कैकेयी श्री राम सहित चारों भाइयों को बड़ी देवकाली मंदिर में लाई थी और विधिवत पूजन अर्चन किया था।

धर्मनगरी में लोगों का सैलाब

बड़ी देवकाली मंदिर में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती तीनों देवियां एक ही शिला में है। अयोध्या में चैत्र नवरात्रि का अलग ही महत्त्व है, क्योकि इसी माह की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाता है। एसे में धर्म नगरी की बड़ी देवकाली मंदिर में भक्त मन की शांति के लिए दर्शन-पूजन कर रहे हैं। बड़ी देवकाली को श्री राम की कुलदेवी माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- UP News: घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गोलियों से भूनकर हत्या, मौके पर तोड़ा दम

क्या है धार्मिक मान्यता

ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के जन्म के बाद माता के कई चारों भाइयों को यहां बड़ी देवकाली मंदिर लाई थी और उनका बकायदा विधिवत पूजन अर्चन किया। साथ ही श्री राम जब वन जाने लगे तब भी यहां पर आकर पूजन अर्चन किया था और माता-पिता से विवाह के बाद अयोध्या वापस आने पर भी कुलदेवी का आशीर्वाद लिया था। इसीलिए आज भी यहां नवजात शिशु को छठ के दिन पूजा के लिए लाया जाता है और विवाह के बाद नव दंपति भी माता बड़ी देवकली का आशीर्वाद लेते हैं।

ये भी पढ़ें:- UP Politics: प्रशात किशोर ने बताया क्यों हारे अखिलेश यादव दो-दो चुनाव, बताई ये वजह

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular