Tuesday, July 2, 2024
HomeAasthaUttarakhand News: मायके प्रवास के बाद मां नंदा सुनंदा कैलाश रवाना, हजारों...

Uttarakhand News: मायके प्रवास के बाद मां नंदा सुनंदा कैलाश रवाना, हजारों की तादाद में शोभायात्रा में शामिल हुए भक्त

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Mother Nanda Sunanda Procession: मां के जयकारे के साथ मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई।  इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई। नैना देवी मंदिर से नंदा सुनंदा की शोभायात्रा बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से निकाली गई। जैसे ही मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई हजारों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ग्राम सेवक सभा के पदाधिकारी मौजूद थे। शोभा यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों की आकर्षक झांकियां बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल थी।

शोभा यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत

इसके अलावा चोलिया दल भी शोभायात्रा में शामिल रहे शोभायात्रा अपर माल रोड होते हुए तलिताल बाजार पहुंची। जहां पर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद मां वैष्णो देवी मंदिर में भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यहां पहुंचे सैलानियों ने भी महानंदा सुनंदा के दर्शन किए। शोभायात्रा उसके बाद माल रोड होते हुए मलीलाल बाजार पहुंची। माल रोड में जगह-जगह पर भक्त जनों फूलों से शोभायात्रा का स्वागत किया।

विदाई से हर एक की आंखें भी नम

सुबह से यहां आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से भक्तजनों के आने का क्रम शुरू हो गया था। मां नंदा सुनंदा की विदाई से हर एक की आंखें भी नम थी। शोभा यात्रा में श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारी के साथ ही नगर के अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। इस दौरान लोगों ने यहां महोत्सव में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की। शाम को मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को पाषाण देवी मंदिर के पास नैनी झील में विसर्जन कर दिया जाएगा।

ALSO READ: Dronagiri Parvat: उत्तराखंड का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती हनुमानजी की पूजा, इस बात को लेकर अंजनिपुत्र से आज भी नाराज है ग्रामीण

Mysterious Waterfall: उत्तराखंड का एक ऐसा रहस्यमय झरना जिसका पानी नहीं गिरता पापी मनुष्य पर, दृश्य स्वर्ग से भी अद्भुत

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular