Saturday, May 18, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand Tunnel Accident: टनल में फंसी 40 जिंदगियां! सभी के नामों की लिस्ट...

Uttarakhand Tunnel Accident: टनल में फंसी 40 जिंदगियां! सभी के नामों की लिस्ट जारी, इस राज्य से फंसे सबसे ज्यादा मजदूर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Uttarkashi Tunnel Collapse: दिवाली के पावन अवसर पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन के कारण सुरंग का एक हिस्सा धंस गया। जिसके बाद चीख की पूकार मच गई। जहां 40 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली है। फिलहाल उत्तरकाशी के यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिल्क्यारा टनल में राहत का बचाव कार्य लगातार जारी है।

वॉकी-टॉकी के सहायता से किया जा रहा संपर्क

टनल के अंदर फसे मजदूरों से वॉकी-टॉकी के जरीए संपर्क किया जा रहा है। राहत की बात ये है कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। इसी बीच प्रशासन ने टनल में फंसे सभी लोगों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के है।

इन राज्यों से सबसे ज्यादा मजदूर

जिला प्रशासन की ओर से टनल में फंसे 40 मजदूरों का ब्योरा दिया गया है। यह सभी मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों के हैं। जिनमें सबसे अधिक मजदूर झारखंड के बताए जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर यूपी के मजदूरों की संख्या ज्यादा मजदूर झारखंड के बताए जा रहे हैं, दूसरे नंबवर पर यूपी के मजदूरों की संख्या है और तीसरे नंबर पर ओडिशा के मजदूर हैं।

प्रशासन की तरफ से जारी लिस्ट में टनल में सबसे ज्यादा

सबसे ज्यादा झारखंड के मजदूर मजदूरों में से झारखंड के 15 मजदूर हैं, जबकि बंगाल के 4,  उत्तराखंड के 2, हिमाचल का 1, उत्तर प्रदेश के 8, उड़ीसा के 5, असम के 2 और बिहार के 3 मजदूर थे। एक ओर जहां वक्त बितता जा रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ रेस्क्यू ऑपरेशन भी लगातार जारी है।

सुरंग के जरिए पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

टनल में एक सुराग के जारीए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है और इन लोगों को खाना भी दिया जा रहा है। वहीं वॉकी-टॉकी की सहायाता से कुछ मजदूरों से संपर्क भी किया जा रहा है। सभी मजदूर अभी सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड में पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना

इससे पहले उत्तराखंड में एक गंभीर हादसा हुआ था। जिसमें 20 से ज्यादा लोग सुरंग में फंस गए थे और उनकी जान चली गई थी। घटना को अब भयावह बताया गया है, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular