Monday, July 8, 2024
HomeToday WeatherUttarakhand Weather: राजधानी दून में दिन के बाद मौसम ने ली करवट,...

Uttarakhand Weather: राजधानी दून में दिन के बाद मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश के साथ पड़े ओले, ऑरेंज अलर्ट जारी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Uttarakhand Weather” : उत्तराखंड में दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली है। देहरादून और मसूरी में झाेंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वही, ओले भी गिरे।इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, मैदानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश और गर्जना हो सकती है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

प्रदेश में दो दिन बारिश होने के आसार

बता दें, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने छह जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा ,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में भी जल्द ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

टोंस नदी में प्रवेश पर लगी प्रतिबंध

दरअसल, मानसून के दस्तक के बाद से तेज बारिश होने पर अचानक इन नदियों में बांध से पानी छोड़ना पड़ता है। जिसको लेकर पूर्व से सूचना देना संभव नहीं हो पाता। यूजेवीएनएल(UJVNL) ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि मानसून अवधि 16 जून से 15 अक्तूबर तक यूजेवीएनएल इच्छाड़ी बांध और डाकपत्थर बैराज से टोंस नदी, यमुना नदी में कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इस अवधि में इन नदियों में खुद उतरना, मवेशी ले जाना या वाहन ले जाना खतरनाक हो सकता है। लिहाजा, सभी से अपील की गई है कि मानसून अवधि में वे इन नदियों से दूर रहें।

एक जून तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं। इसके साथ ही इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

Also Read: Akshay Kumar: 11 दिन की शूटिंग के बाद मुंबई वापस लौटे अक्षय कुमार, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular