Monday, July 8, 2024
HomeToday WeatherUttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, इन...

Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Uttarakhand Weather” : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, मैदानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश और गर्जना हो सकती है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

आज से प्रदेश में बारिश होने के आसार

बता दें, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने छह जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा ,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में भी जल्द ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

एक जून तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं। इसके साथ ही इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

चारधाम यात्रा जानें से पहले ध्यान दें

पुलिस ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि ‘कृपया सभी लोग सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। साथ ही मौसम विभाग की ओर से चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी मौसम की जानकारी के बाद यात्रा पर आने की अपील की जा रही है।

Also Read: Jammu Road Accident: सड़क हादसा! कटरा जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 यात्रियों की मौत, 30 घायल 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular