Tuesday, July 2, 2024
HomeToday WeatherUttarakhand Weather Update: प्रदेश में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन...

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन जिलों में हो सकती है बारिश, जानें कब होगी मानसून की विदाई

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Weather Update: प्रदेश का मौसम फिर एक बार बदल गया है। अब उत्तराखंड में मानसून की विदाई होने वाली है, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब अधिकतर जिलों में मौसम गर्म हो गया है, तो वहीं हल्की बारिश के साथ मानसून विदाई लेने को तैयार है। उत्तराखंड के तीन जिलों में मानसून पहले ही विदाई ले चुकी है, जबकि सोमवार के दिन पूरे उत्तराखंड में मानसून विदाई लेने को तैयार है।

आज कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। राजधानी दून सहीत तीन जिलों में मानसून विदा ले चुका है। हालांकि, इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, प्रदेश भर में आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं।

पहाड़ों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की अनुसार उत्तराखंड में अब मानसून की लगभग विदाई होने वाली है। जाता हुआ मानसून कुछ जगहों को भिगो सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिल सकती है।

जल्द ही पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू होगा बर्फबारी का दौर

तराई में आने वाले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। कल यानी शनिवार को पूरे दिन तेज धूप के बीच ज्यादा  तर क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  मौसम विभाग की माने तो लगातार हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। अब जल्द ही पहाड़ी श्रेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है।

आंशिक बादलों के साथ मानसून की विदाई

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 1 अक्टूबर को चंपावत और नैनीताल के कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश के आसार रहेंगे। आशिक बादलों के बीच बहुत हल्की बारिश के साथ उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।

ALSO READ: 

Gandhi Jayanti 2023: सीएम धामी और राज्यपल ने किया महात्मा गांधी को नमन, स्वच्छता अभियान पर कहीं ये बात 

Up Politics: उत्तर प्रदेश में कृषि कुंभ 2.0 को वैश्विक समारोह बनाने के लिए तैयारियां तेज, सीएम योगी ने दिए आदेश 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular