होम / Dengue Outbreak: उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम ने दिखाई सख्ती, मॉल पर लगा 5 लाख का जुर्माना

Dengue Outbreak: उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम ने दिखाई सख्ती, मॉल पर लगा 5 लाख का जुर्माना

• LAST UPDATED : September 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Dengue Outbreak: उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामले लोगों को डरा रहे हैं। वहीं प्रशासन लगातार लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील कर रहा है। इसी बीच लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण मानकों के उल्लंघन और डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है।

मॉल का 5 लाख रूपये का जुर्माना

2 दिन पहले ही डालनवाला में एक घर के बाहर कूड़ा मिलने पर कार्रवाई की गई। इसके बाद गुरुवार को ही निगम ने परिसर में डेंगू का लार्वा मिलने और खुले में कूड़ा इकट्टा किए जाने पर जोगीवाला स्थित विशाल मेगा मार्ट का 5 लाख रुपये का चालान किया है। वहीं मोथरोवाला में एक खाली प्लाट में भी कूड़े का ढेर मिलने पर 50,000 रुपये का जुर्माना ठोका गया है।

प्रशासन ले रहा संज्ञान

नगर निगम की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए घरों व प्रतिष्ठानों में लार्वा जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम की स्वास्थ्य अनुभाग की टीम नियमानुसार कूड़ा निस्तारण न करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है।

विशाल मेगा मार्ट का किया गया मुआयना

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि गुरुवार को नियमित निरीक्षण के दौरान जोगीवाला स्थित विशाल मेगा मार्ट का मुआयना किया गया। जहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का उल्लंघन पाया गया। प्रतिष्ठान ने खुले में भारी मात्रा में प्लास्टिक कूड़ा फेंका गया था।

जुर्माने की राशि 3 दिन के अंदर जमा करने की चेतावनी

विशाल मेगा मार्ट के अंदर चल रहे एसी से निकलने वाले पानी का निस्तारण भी खुले में किया जा रहा था। परिसर में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं थी। बताया कि जगह-जगह जमे पानी में मच्छरों का लार्वा भी पनपता पाया गया। नगर निगम की टीम ने जुर्माने की राशि 3 दिन के अंदर जमा करने की चेतावनी विशाल मेगा मार्ट को दी है, ऐसा न करने पर आरसी के माध्यम से जुर्माने की रकम वसूली जाएगी।

निगम ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

वहीं दौड़वाला-मोथरोवाला क्षेत्र में पड़ोसियों की शिकायत पर निगम की टीम निरीक्षण करने पहुंची। जिसमें पाया गया कि एक प्लाट स्वामी की ओर से खुले में कबाड़ का ढेर लगाया गया है, जहां बहुत अधिक मात्रा में ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम और एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन होने पर निगम ने भूखंड स्वामी पर 50,000 का जुर्माना लगाते हुए 3 दिन के भीतर कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए। टीम में स्वच्छता निरीक्षक महिपाल, विश्वनाथ आदि शामिल रहे।

Read more: SK Das Death: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त किया दुख

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox