होम / Haldwani flood: हल्द्वानी में बारिश के कारण भारी नुकसान, 6 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जिलाधिकारी ने क्षेत्र का लिया जायजा

Haldwani flood: हल्द्वानी में बारिश के कारण भारी नुकसान, 6 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जिलाधिकारी ने क्षेत्र का लिया जायजा

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Haldwani flood: हल्द्वानी में कल हुई भारी बरसात ने कहर मचा दिया। जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई अब भी खतरे की जद में है। नुकसान का आकलन करने खुद जिलाधिकारी वंदना सिंह खुद मौके पर पहुंची। उन्होंने अधिकारियों के साथ काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले के आसपास हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान तीन टीमों को नुकसान के सर्वेक्षण के लिए लगाया गया है, उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हरसम्भव मदद का भरोसा भी दिलाया।

छह मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अब तक छह मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा देर शाम तक सभी घरों की सूची सर्वे रिपोर्ट के हिसाब से प्रशासन को उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही तात्कालिक सहायता राशि बांटने के निर्देश द्वारा दिए गए हैं। इसके अलावा कई घरों में पानी और मलबा आने से घरों के सामान को नुकसान पहुंचा है उनको भी तत्काल आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

इसके अलावा कई बुजुर्ग लोगों की दवाइयां को भी नुकसान पहुंचा है। लिहाजा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को ऐसे सभी प्रभावित बीमार लोगों के लिए दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा घर खाली कराकर राहत कैंप में ले गए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उनके रहने और खाने की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि प्रशासन आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए दिन-रात जुटा हुआ है, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ALSO READ: 

Fire Robot News: अब आग पर काबू पाना होगा आसान, दिल्ली के बाद नोएडा में भी नजर आएगा Fire robot, जानें क्या है विशेषताएं 

Yamunotri Highway: दुखद हादसा! यात्रियों से भरी बस में खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक महिला की मौके पर मौत, कई गंभीर रूप से घायल 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox