होम / Uttarakhand: अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम धामी की तारीफ में कहीं ये बात

Uttarakhand: अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम धामी की तारीफ में कहीं ये बात

• LAST UPDATED : October 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Uttarakhand:गृह मंत्री अमित शाह अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान राजधानी देहरादून के बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सांगठनिक प्रयास से निश्चित रूप से जनता तीसरी बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को कमान सौंपने जा रही है। राज्य की पांचों सीट पर भाजपा रिकार्ड मतों से परचम लहरायेगी।

गृह मंत्री ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओ को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिये। उन्होंने इस दौरान बैठक में प्रतिभाग कर रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

संगठनात्मक सक्रियता की ली जानकारी

उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक इन तमाम योजनाओं को पहुंचाकर, देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया। शाह ने स्थानीय राजनैतिक घटनाक्रम और उसके संदर्भ में संगठनात्मक सक्रियता की जानकारी ली।

गृह मंत्री ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तारीफ

उन्होंने आह्वान किया कि इस समय  सभी लोगों को कड़ी मेहनत करनी है और आम जन तक पहुंचकर उन्हे कल्याणकारी योजनाओं तक लाभांवित करने के अलावा जानकारी देना है। जिससे राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की भाँति प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है।

संगठन की अब तक की गतिविधियों लेखा जोखा किया गया प्रस्तुत

बैठक में Bjp प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हमने केंद्र एवं राज्य के कामों को बूथ एवं पन्ना स्तर तक प्रचारित किया है।

ALSO READ: इजरायल में फंसी Bollywood की ये मशहूर एक्ट्रेस, नहीं हो पा रहा संपर्क 

प्रेमिका के चक्कर में दो दोस्त बने दुश्मन, फिर हुआ खूनी खेल का तांडव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox