Friday, July 5, 2024
HomeLatest Newsआज मर्सडीज तो कल... अचानक अमीर हुआ ये 23 साल का लड़का,...

आज मर्सडीज तो कल… अचानक अमीर हुआ ये 23 साल का लड़का, इलाके में मचा हड़कंप

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Viral News: आज के समय के कोई भी इंसान कुछ खरीदता है तो सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर करता है। जिससे की उसके जानने वाले लोग उसकी तारीफ करें। लेकिन कभी – कभी ये आपके लिए घातक भी हो सकता है। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सामने आ रहा है। जहां 23 साल के लड़के ने केवल 5 महीने में करोड़ों रूपए की संपत्ति बना ली है। जिसका नाम शिव बताया जा रहा है। केवल 5 महीने में वो एक से एक दमदार गड़ियां खरीद रहा है। उसके बाद बीएमडब्बू, मर्सिडीज और थार जैसी कई महँगी गाड़ियों है। उसके गांव वालों ने बताया कि वो कुछ ही महीने में 1500 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया।

Aesthetic & functional modifications on my Mahindra Thar LX | Team-BHP

जिसके बाद पुरे गांव में उसको लेकर सवाल उठने लगे। जिसके बाद एक विश्वसनीय मीडिया चैनल के पत्रकार ने उस लड़के के गांव वालों से पूछ ताछ की। लेकिन गांव वालों ने जानकारी दें ने से मना कर दिया। उन्होंने कहा हमें केवल अपने ब्याज से मतलब है, शिव कहा है हमें नहीं पता है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला छत्तीसगढ़ के रायकोना गांव का है। यह गांव सारंगढ़ जिला से महज 20 KM दूर सरसीवा थाना में पड़ता है। यहाँ रहने वाला शिवा नाम का लड़का अचानक पैसा और गाड़ी इक्कठा करने लगा, जिसके बाद गांव वालों की नजर उस पर पड़ी। लोग सोचने लगे की एक सामान्य किसान जो पहले बढ़ई का काम करता था उसका लड़का अचानक से इतना अमीर कैसे हो सकता है। उधर लड़के की तरक्की के बाद उसका परिवार सबसे अमीर परिवार में शामिल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार शिव लोगों से पैसे लेता और उनको 30 % ब्याज देने का वादा करता। ऐसे करके उसने आस – पास के लोगों को बहुत लूटा है। एक अनुमान के आधार पर शिव महीने का 2 से 3 करोड़ रूपए कमाता है। इसके आलावा वो शेयर मार्किट और बिटकॉइन में भी पैसा लगाता है।

Mercedes और BMW की 5 लग्जरी कारों के नाम रहेगा दिसंबर, Photos में देखें  इनकी खासियत - 5 luxury cars of mercedes benz and bmw to be launched in  december – News18 हिंदी

थाने में मामला दर्ज

शिव के फ्रॉड के बाद गांव में रहने वाले सौरभ ने शिवा साहू और उनके अन्य दोस्तों के खिलाफ सरसीवा थाने में 2 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल और तरुण सोनी ने उसको 30% के ब्याज पर 2 करोड़ रुपये दिए। लेकिन शिवा उनको ब्याज नहीं देता है। जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया है।

डीएसपी मनीष कुंवर ने दी जानकारी

सारंगढ़ के डीएसपी मनीष कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब हमने शिव को गिरफ्तार किया तो पूरे गांव के लोगों ने थाने का घिराव कर दिया। उससे बाद शिव को मज़बूरी में छोड़ना पड़ा। लेकिन तब तक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular