Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsUP के कई जिलों में बरसेंगे बादल, जानें लखनऊ से कानपुर तक...

UP के कई जिलों में बरसेंगे बादल, जानें लखनऊ से कानपुर तक का मौसम का हाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Weather News : उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। बीती रात दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। मौसम विभाग 22 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।वहीं, पहाड़ी इलाकों में आज और कल बर्फबारी भी देखने को मिल रही है।

लखनऊ में बारिश की संभावना (Weather News)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी 22 फरवरी तक बारिश बारिश होने की संभावना है। आज यानी 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। 21 और 22 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है और बारिश की भी संभावना रहेगी।

आगरा में बरसेंगे बादल (Weather News)

आगरा में भी 22 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आगरा में कल यानी 21 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 21 फरवरी और 22 फरवरी के लिए प्रदेश के कई इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। आगरा, अलीगढ, अमरोहा, बदांयू, बागपत, बरेली, बिजनौर, लखनऊ, कानपुर, बुलन्दशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड,हाथरस, कासगंज, मैनपुरी के अलावा शामली और उसके आसपास के इलाकों में बादलों और बिजली का असर देखा जा सकता है।

 ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular