Sunday, May 19, 2024
HomeLatest Newsरायबरेली में Rahul Gandhi पर भड़के कार्यकर्ता, लगाए वापस जाओ के नारे

रायबरेली में Rahul Gandhi पर भड़के कार्यकर्ता, लगाए वापस जाओ के नारे

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi: यूपी की रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन था और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कांग्रेस ने इस सीट से अपना उम्मीदार बनाया है। वह शुक्रवार को राहुल गांधी इस सीट से नामांकन किया। लेकिन इसी दौरान वहां उनके खिलाफ वापस जाओ के नारे लगे।

राहुल और भाजपा नेता नामांकन के लिए पहुंचे

दरअसल, रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था, तो भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश प्रताप सिंह भी नामांकन के लिए पहुंचे। पर उससे पहले सपाई व भाजपाई कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वापस जाओ के नारे भी भी लगे।

एक दूसरे को शक्ति प्रदर्शन दिखाया

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के पहले दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं आमने-सामने आ गए और दोनों समूह नारेबाजी के जरिए एक दूसरे को शक्ति प्रदर्शन दिखाने लगे। तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अलग किया।

ये भी पढ़ेंः- Lok Sabha Election: कौन है केएल शर्मा जो देंगे स्मृति ईरानी को टक्कर

जानकारी के मुताबिक, शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। झंडा लेकर जय श्री राम और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वहीं, राहुल गांधी के नामांकन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाद्रा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः- LokSabha Election 2024: राहुल गाँधी के बारे में बोले पीएम मोदी “शहज़ादे भागो मत , डरो मत “

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular