Friday, July 5, 2024
HomeTrendingWorld Hindi Diwas: आज विश्व हिंदी दिवस, कब हुई इसकी शुरुआत? जानें...

World Hindi Diwas: आज विश्व हिंदी दिवस, कब हुई इसकी शुरुआत? जानें सबकुछ

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),World Hindi Diwas: आज यानि 10 जनवरी का दिन हिंदी को समर्पित है। भारत एक ऐसा देश है, जहां बातचीत के लिए कई तरह की भाषाओं का प्रयोग किया जाता है, लेकिन हिंदी एक ऐसी भाषा है जो ज्यादातर भारतीयों को एक डोर में जोड़े रहती है। आज के समय में भले ही ज्यादातर लोगों का झुकाव अंग्रेजी की तरफ हो गया है, पर वर्तमान समय में भी भारत में राजकिये भाषा और आधिकारिक भाषा की बात करें तो ये हिंदी ही है। जानकारी के लिए बता दें कि, हिंदी भाषा भारत के साथ-साथ विदेशों में बसे भारतीयों को भी अपनी एक अलग पहचान दिलाती है।

हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली भाषाओं में से एक 

चलिए अब इसके प्रचलन की बात करें तो आज भी हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। विश्व भर के करोड़ों लोग आज हिंदी बोलते हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार, हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। साल 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी बच्चा, बड़ा दिन, अच्छा, सूर्य नमस्कार जैसे शब्द जोड़े गए हैं। इसी के ये साबित होता है कि हिंदी भाषा अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। विदेश में रहने वाले लोगों को भी अब हिंदी का महत्व पता लग रहा है।

हिन्दी दिवस का इतिहास

वहीं उसके बाद बात अगर इस दिन के एतिहासिकता की करें तो, विश्व में पहला हिंदी दिवस 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस महासम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। जिसके बाद से इस दिन को जोड़ो से मनाने लगे जाने लगा।

हिन्दी दिवस का उद्देश्य

वहीं बात अगर विश्व हिंदी दिवस के मनाने के उद्देश्य की करें तो इसका साफ उद्देश्य विश्व-भर में हिंदी का प्रसार करना था। नागपुर में हिंदी दिवस के आयोजन के बाद सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था। वहीं इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था। भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने साल 2006 को घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। तब से हम विश्व हिंदी दिवस बेहद धूमधाम से मनाते हैं।

ALSO READ:

Ram Mandir: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक कितने करोड़ का मिला दान, भारत में किसने दिया सबसे ज्यादा चंदा? 

Uttarakhand Accident: ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा! रेंजर सहित चार वन कर्मियों की मौके पर मौत

Agra News: नोटों से भरा SBI ATM को उखाड़ ले गए चोर! मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular