Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी की इन करतूतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे - कांग्रेसी...

कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी की इन करतूतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे – कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल

- Advertisement -

(Congress workers will take these misdeeds of BJP to the people.): राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे चंपावत में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। रविवार को चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का विरोध जताया।

सत्ता के नशे में चूर है बीजेपी

साथ ही विरोध जताते हुए और बीजेपी की बुद्धि-शुद्धि के लिए चंपावत मे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह किया। पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि, बीजेपी सत्ता के नशे में चूर होकर इस प्रकार के कदम उठा रही है। बीजेपी ने साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करी है।

बीजेपी की बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है

पार्टी बीजेपी की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी तथा अदालत के इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में लड़ाई लड़ी जाएगी। हेमेश खर्कवाल ने आगे कहा कि, “बीजेपी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। बीजेपी सपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बुरी तरह घबरा चुकी है।

भाजपा सरकार को करेंगे नेस्तनाबूद

इस कारण इस प्रकार के फैसले ले रही है।“ उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी की इन करतूतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।“ खर्कवाल ने आगे कहा कि, “कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर इस लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाएगी और भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करेगी।”

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहे मौजूद

सत्याग्रह में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बडोला, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगदीश पांडे, एडवोकेट श्याम कार्की, क. प्रताप महराना, जगत सिंह महर, विपिन जोशी भुवन चौबे, गोलू गंगोला, करन सिंह, चिराग फर्त्याल, सूरज मिश्रा, मनीष महर, संदीप रावत, प्रमोद बड़ेला, मुकेश महर, अंकित भट्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular