Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेश50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri : 50 बीघा गेहूं की...

50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri : 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

- Advertisement -

50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri


इंडिया न्यूज, मैनपुरी : 50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह के पास शुक्रवार दोपहर को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए लेकिन हवा के कारण आग बढ़ती चली गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। कई घटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग से करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। नुकसान को देखकर किसानों के आंसू छलक पड़े। पीड़ित किसानों से सरकार से मुआवजे की मांग की है।

लोधीपुर में झोपड़ी में लगी आग 50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri

 

बेवर के गांव लोधीपुर में शुक्रवार की दोपहर गांव स्थित एक मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने पास ही करीब डेढ़ बीघा खेत को भी चपेट में ले लिया। इससे फसल भी जलकर राख हो गई। गांव निवासी प्रेमचंद्र जाटव गांव में ही झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहा है।

दोपहर के समय किसी कारण से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक जानकारी हुई तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। प्रेमचंद्र ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने के प्रयास किए। आग की लपटें गांव निवासी किसान बृजेश सिंह के खेत तक जा पहुंची। कुछ ही देर में करीब डेढ़ बीघा फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

Also Read : Massive Fire Broke out on the Fourth Floor of Annapurna Grandeur Building : अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर बिल्डिंग की चौथे तल पर लगी भीषण आग

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular