Sunday, July 7, 2024
HomeHealth Tips90% लोग नहीं जानते काला नमक के ये नुकसान, आंख मूंद कर...

90% लोग नहीं जानते काला नमक के ये नुकसान, आंख मूंद कर रहे हैं इस्तेमाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Kala namak : कई लोग ऐसे हैं जो व्हाइट नमक के मुकाबले काला नमक खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर इसे अपच और एसिडिटी होने पर खाते हैं। वहीं कुछ लोग इस नमक को सलाद में खाना पंसद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसके खाने से आपको कई तरह की हेल्थ समस्याओं से जुझना पड़ सकता है। 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में नही पता। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं…

Kala namak से होने वाले नुकसान

1. बीपी की समस्या

अगर आप ज्यादा मात्रा में काला नमक का सेवन करेंगे तो इससे आपकी बॉडी में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है। इसके साथ यह आपके शरीर में वॉटर रिटेंशन के खतरे को भी बढ़ा सकता है। इससे आपको बीपी की समस्या हो सकती है। जानकारी के मुताबिक काले नमक में फ्लोराइड और दूसरे केमिकल होते हैं, जो आपके शरीर के फंक्शन को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बीपी के मरीज को इसे खाने से बचना चाहिए।

2. किडनी के लिए हो सकता है खतरनाक

Kala namak में फ्लोराइड और दूसरे कैमिकल्स पूर्ण मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से ये आपके किडनी पर खतरनाक असर डाल सकता है। इससे किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है। लैक्सटेसिव के कारण ये आपके पेट को साफ करने का काम करता है और ज्यादा खाने से ये आपके पाचन को भी बिगाड़ सकता है।

3. थायराइड का खतरा

Kala namak में आयोडीन की मात्रा नही होती, जिसकी वजह से थायराइड का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए काले नमक के अलावा थोड़ा-थोड़ा आयोडिन युक्त नमक लें, नही तो ये आपकी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular