होम / Chandra Grahan 2024: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

Chandra Grahan 2024: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

• LAST UPDATED : March 22, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Chandra Grahan 2024: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) सोमवार, 25 मार्च को लगने जा रहा है। इसके बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार, 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इसी दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा।

इस दिन है होली का त्योहार

दरअसल, यह चंद्र ग्रहण इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन होली का त्योहार है। चंद्र ग्रहण पर होली का ये संयोग करीब 100 साल बाद बनने जा रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों में दिखाई देगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। । भारत में कोई सूतक काल नहीं होगा।

इन राशियों के लिए है खास

चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगने के बाद पूजा करना वर्जित होता है। चंद्र ग्रहण के बाद बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से मना किया जाता है। चंद्र ग्रहण मिथुन, मकर, सिंह और धनु राशि वालों के लिए शुभ प्रभाव लेकर आएगा। इसके अलावा कन्या, मेष, कर्क और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox