होम / Neha Singh Rathore: पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर नेहा सिंह राठौर ने अब क्या कह दिया?

Neha Singh Rathore: पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर नेहा सिंह राठौर ने अब क्या कह दिया?

• LAST UPDATED : April 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Neha Singh Rathore: भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का घोषणा की है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर जानकारी देते हुए कहा कि वो बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़गे। उनके इस घोषणा के बाद भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने उनके द्वारा गाय गाने को लेकर उन पर हमला बोला है।

नेहा सिंह राठौर पहले भी भोजपुरी गानों में अश्लीलता पर सवार उठाते रहे हैं। उन्होंने पवन सिंह गाने की एक क्लिप शेयर करते हुए कहा, अब महिलाएं अपने सम्मान की रक्षा खुद करें।

Also Read- UP News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी, 122 फर्जी वीजा बरामद

नेहा राठौर ने साधा निशाना

नेहा राठौर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मारब गोली त लहंगा लहक जाई..! रिमोट से लहँगा उठाने वाले तो भाजपा के टिकट पर संसद पहुंच चुके हैं। अब लहंगे में गोली मारने वाले संसद पहुंचने की तैयारी में हैं. भूतपूर्व भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. महिलाएं अपने सम्मान की सुरक्षा स्वयं करें. चुनाव प्रचार के दिनों में लहंगा पहनकर सड़क पर न निकलें.’

नेहा सिंह राठौर बेबाक बोलने के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी जब भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था, जिसके बाद भी नेहा ने उनके गानों में अश्लीलता को मुद्दा बनाया था। हालांकि पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बाद में पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब पवन सिंह बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox