Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsYogi Adityanath: यूपी में कोई गुंडागर्दी करता है, तो हम उसे उल्टालटका...

Yogi Adityanath: यूपी में कोई गुंडागर्दी करता है, तो हम उसे उल्टालटका देते, नहीं समझता तो उसे नीचे से मिर्ची…

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जम्मू कश्मीर के कठुआ में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, आज अगर कोई उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी करता है, तो हम उसे उल्टा लटका देते हैं। अगर कोई नहीं समझता है तो उसे नीचे से मिर्ची का छौंक लगा देते हैं।”

पिछले 7 वर्षो से यूपी में एक भी दंगा नहीं

सीएम योगी ने आगे कहा, पिछले 7 वर्षो से यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ। हम अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगाते। कांवड़ यात्रा भी अब शांति से होती है. धार्मिक स्थलों पर माइक का प्रयोग नहीं किया जाता है.आप सभी लोगों से अनुरोध है कि आप सब राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जरूर आएं।

योगी ने कठुआ के चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं योद्धाओं की इस भूमि का नमन करता हूं। साथ ही माता त्रिपुर सुंदरी, माता सुकराल और मां वैष्णो देवी को नमन करता हूं। साथ ही आप सभी लोगों को नवरात्री की शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने डोगरा योद्धा जनरल जोरावर सिंह को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Also Read- UP Police Paper Leak का दूसरा मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बताया कैसे किया था कांड

370 के लिए मोदी का जताया आभार

सीएम योगी ने भारत के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुक्त राशन देने के लिए मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, हमें दस वर्षो में हुए विकास के कामों को आगे बढ़ाना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद की जड़ धारा 370 को निरस्त करने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को आभार जताया।

Also Read- Bharatiya Janata Party: यूपी के लिए BJP की नई लिस्ट आई, जानिए Dimple Yadav के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular