इंडिया न्यूज: (Holi of colors will be played on March 8) मंगलवार को देश सहित उत्तराखंड में भी होलिका दहन किया जाएगा। सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 बजे से होगा।जिसके चलते आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।
खबर में खास:-
-
सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 पर
-
हरिद्वार में कई जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा
-
आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी
होलिका दहन को लेकर तैयारियां तेज
उत्तराखंड इन दिनों होली के उत्सव में रंगा हुआ है। जिसके चलते मंगलवार को देश सहित राज्य में भी होलिका दहन किया जाएगा। बता दें, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.24 बजे से लेकर रात 8.51 बजे तक रहेगा। होलिका दहन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं हरिद्वार में कई जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।
आठ मार्च को रंगों की होली
इस साल होलिका दहन के दो घंटे 27 मिनट के मुहूर्त में भद्रा का साया नहीं रहेगा। होलिका दहन के लिए शुभ समय प्रदोष काल होता है। जिसके चलते आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च को शाम 6.09 बजे तक होगा। बता दें, फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है। सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 बजे से होगा।
होलिका दहन का कुल समय 2 घंटे 27 मिनट तक
7 मार्च को होलिका दहन का कुल समय 2 घंटे 27 मिनट तक ही है। इस समय में होलिका पूजन होगा और फिर उसके बाद होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दिन सात मार्च को भद्रा काल सुबह 5.15 बजे तक रहेगा।ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन ही रंग खेला जाएगा। जो की इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा।