होम / देश के गृह मंत्री की बड़ी बहन का निधन, Amit Shah के 2 दिन के कार्यक्रम कैंसिल

देश के गृह मंत्री की बड़ी बहन का निधन, Amit Shah के 2 दिन के कार्यक्रम कैंसिल

• LAST UPDATED : January 15, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Amit Shah Sister Passes Away : केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की जानकारी मिलने के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थी। कुछ महीने पहले उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। निधन के बाद राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान में किया जाएगा।

बता दें कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे। सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था।

अमित शाह बनासकांठा के देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करना था। दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम था।

ALSO READ: –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox