Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsNoida News : नोएडा में फिर एक बार हुई इंसानियत शर्मसार ,...

Noida News : नोएडा में फिर एक बार हुई इंसानियत शर्मसार , नाले में पड़ा मिला एक नवजात, पुलिस ने समय पर अस्पताल में भर्ती कराया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Noida News: नोएडा फेस 3 थाना क्षेत्र में से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहा एक नवजात शिशु नाले पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, फेस 3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 64 में नाले में एक नवजात शिशु मिला है। दरअसल, देर रात नाले के रास्ते से एक व्यक्ति जा रहा था। इस दौरान राहगीरों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने बच्चों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया की देर रात उन्हें सुचना मिली की एक बच्चा सेक्टर-64 नाले के पास रो-रहा है। उन्हें जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। हालांकि अभी नवजात खतरे से बाहर है।

Read More : प्रेमी के साथ गई पत्नी को वापस पाने के बेटे को लेकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular