Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशA Sudden Fire Broke out in the Sleeper Coach in Agra :...

A Sudden Fire Broke out in the Sleeper Coach in Agra : शार्ट सर्किट से बस में लगी आग, मची अफतफरी

- Advertisement -

A Sudden Fire Broke out in the Sleeper Coach in Agra


इंडिया न्यूज, आगरा : A Sudden Fire Broke out in the Sleeper Coach in Agra कलक्ट्रेट के सामने बुधवार रात को धौलपुर से जयपुर (Dholpur to Jaipur )जा रही स्लीपर कोच बस में आग लग गई। बस में 22 सवारियां थीं। सभी चीखने लगे। बाद में उन्होंने बस से उतरकर जान बचाई। आग लगता देखकर रास्ते में ट्रैफिक रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की संभावना है। पुलिस जांच कर रही है।

जयपुर जा रही थी बस

आग की घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। धौलपुर की चौधरी ट्रैवल्स की बस सवारियों को लेकर जयपुर जा रही थी। चालक धौलपुर निवासी मरकुब अब्बास और परिचालक हरिसिंह थे। उन्होंने बस को कलक्ट्रेट के सामने सवारियां बैठाने के लिए खड़ा किया था। इसमें कुछ लोग उतरकर बाहर खड़े हो गए। 22 यात्री बैठे थे। इनमें महिलाएं भी थीं। चालक ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक युवक आया।

वह एक्टिवा पर था। उसने बताया कि बस के बोनट से धुआं निकल रहा है। उन्होंने बोनट खोलकर पानी डाला। आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, लपटें निकलने लगीं। यह देखकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। सभी भागने लगे। कुछ खिड़कियों से भी कूद गए। लोगों बस के अंदर रखा अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल सके।

Also Read : pratapgarh crime news : प्रतापगढ़ में युवक की हत्या, शव नहर किनारे मिला

आग से यातायात हुआ बाधित

बस में आग लगने पर मार्ग पर ट्रैफिक रुक गया। सूचना पर थाना नाई की मंडी की फोर्स पहुंच गई। बाद में दमकल भी पहुंच गई। तकरीबन आधा घंटे में आग पर काबू कर लिया। थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दमकल ने आग बुझाई। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। सवारियां सुरक्षित हैं। उनको जयपुर भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

लोग बोले बच गई जान A Sudden Fire Broke out in the Sleeper Coach in Agra

बस में सवार लोगों का कहना था कि बस को रोका ही गया था। अचानक उससे धुआं निकलने लगा। अगर, लोग नहीं निकलते तो चपेट में आ सकते थे। धौलपुर के सोरपुरा निवासी नेकराम ने बताया वह घबरा गए थे। गनीमत रही कि बाहर निकल आए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Also Read : miscreants looted after murder in Agra : पांच बदमाशों ने फुटविक्रेता की पत्नी-बेटी को मार डाला

Read More : Fierce fire in Kerala kills five : आग से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

Also Read : Who is Vladimir Putin Girlfriend Alina Kabaeva : पुतिन की गर्लफ्रेंड की वो रोमांटिक बातें, जिसे आपको जानना चाहिए

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular