Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAccident in UP Kannauj : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे...

Accident in UP Kannauj : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

- Advertisement -

Accident in UP Kannauj


इंडिया न्यूज, कन्नौज :

Accident in UP Kannauj यूपी के कन्नौज जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सलेमपुर से दावत खाकर वापस लौट रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंद डाला। इसमें मां सुनीता (30) पत्नी राजीव राठौर, पुत्र कृष्णा (12) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे में राजीव और पुत्री प्रिया (3) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे पर जाम लगा

हादसे के बाद करीब एक घंटा हाईवे पर जाम लगा रहा। घटना की सूचना पर सीओ सिटी विनय शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ जाम को कड़ी मशक्त के बाद खुलाया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Read More : Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra : मालिश तेल मालिश… सर जो तेरा चकराए दिल डूबा जाए

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular