India News (इंडिया न्यूज़) Adipurush film Latest Update लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक दिन में दो ट्वीट कर विरोध को सियासी तड़का दिया है। रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों में घिर गया है।
बता दे, आज सुबह ही यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया था । लेकिन एक बार फिर एक के बाद एक ट्वीट कर विवाद के आग में घी दाल दिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये भाजपा पर निशाना साधा है।
उप्र में धार्मिक भावनाएँ आहत होने पर जगह-जगह लेखक-निर्देशक व प्रोड्यूसर के ख़िलाफ़ प्रदर्शन व विरोध हो रहे हैं। ऐसी फ़िल्में भारतीय संस्कृति का जो अपमान कर रही हैं, वो भारतीय समाज सहन नहीं करेगा। भाजपाई राजनीति प्राचीन धर्म व मान्यताओं को अपने फ़िल्मी प्रवक्ताओं से दूर ही रखे। pic.twitter.com/EtCedpggIT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 19, 2023
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा
“उप्र में धार्मिक भावनाएँ आहत होने पर जगह-जगह लेखक-निर्देशक व प्रोड्यूसर के ख़िलाफ़ प्रदर्शन व विरोध हो रहे हैं। ऐसी फ़िल्में भारतीय संस्कृति का जो अपमान कर रही हैं, वो भारतीय समाज सहन नहीं करेगा। भाजपाई राजनीति प्राचीन धर्म व मान्यताओं को अपने फ़िल्मी प्रवक्ताओं से दूर ही रखे।”
दरअसल, इस फिल्म के डाइलॉग्स को लेकर काफी बवाल हो रहा है। लेकिन विवाद के बावजूद भी फिल्म ने दो दिन में अच्छी खासी कमाई की है।
Also Read – पांच मिनट में डूब रहे पांच सौ रूपए, परेशान व्यापारियों ने कोर्ट में दर्ज कराया मुकदमा, आखिर क्या है मामला