Tuesday, May 21, 2024
HomejobsAgniveer Rally: जल्द शुरू होगी बिहार में अग्निवीर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Agniveer Rally: जल्द शुरू होगी बिहार में अग्निवीर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Agniveer Rally: अगर आप सेना में भर्ती होने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बहुत जल्द भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती होने वाली है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज 16 नवंबर 2023 से जारी है। वहीं लखनऊ मंडल के तहत आने वाले शहरों में इसकी शुरुआत 16 नवंबर से 22 नवंबर 2023 तक होगी। अब बारी है बिहार की जहां इसका आयोजन जल्द होने वाला है। जान लें कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीख पर रैलियों का आयोजन हो रहा है। अब एक नजर डाल लेते हैं बिहार में होने वाले अग्निवीर भर्ती पर।

कब से शुरू

जान लें कि बिहार में सेना भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) दानापुर में इसका आयोजन होगा। यह 23 नवंबर 2023 से लेकर तीन दिसंबर तक चलेगा।

इन पदों पर भर्ती

 23 नवंबर को;

  • जूनियर कमीशन ऑफिसर
  • हवलदार,
  • सर्वेयर आटो कार्टोग्राफर आदि जैसे कई पदों पर भर्ती होगी।

वहीं बिहार में दो से तीन दिसंबर को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) महिला सेना पुलिस की रैली का आयोजन किया जाएगा।  खबर है कि सेना भर्ती रैली में सिवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, पटना, बक्सर और भोजपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जरुरी डॉक्यूमेंट्स

जान लें कि अग्निवीर भर्ती के लिए जो शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स हैं उनकी लिस्ट 23 अक्टूबर 2023 को जारी की जा चुकी है।  वहीं भर्ती रैली का शेड्यूल भी सामने आ गया है। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आपसे जो  डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे उनका जमा करना अनिवार्य होगा।

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular