Sunday, July 7, 2024
HomeIncidentAgra Cantt Railway: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर, शौचालय कर्मचारियों ने...

Agra Cantt Railway: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर, शौचालय कर्मचारियों ने शौच के लिए गए, एक युवक को 5 रूपये के लिए बेरहमी से पीटा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Agra Cantt Railway: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर दबंग शौचालय के कर्मचारियों ने शौच के लिए गए एक युवक की 5 रूपये के चक्कर में बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शौचालय के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर दबंग शौचालय के कर्मचारियों ने शौच के लिए गए एक युवक की 5 रूपये के चक्कर में बेरहमी से पिटाई की। रेलवे स्टेशन के बाहर शौचालय में एक युवक शौच के लिए गया हुआ था। शौच करने के बाद जब युवक बाहर आया तो शौचालय के कर्मचारियों ने जब उससे पैसे मांगे तो उसने ₹5 कम दिए। ₹5 कम देने के चक्कर में शौचालय कर्मचारियों ने युवक को बेरहमी से पीटा। युवक लहूलुहान हो गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शौचालय कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Also Read: UP News: अतीक के बेटे अली के गुर्गों ने जमीन पर कर रखा था अवैध कब्जा, खाली करने पर मांग रहे थे 50 लाख, विकास परिषद ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular