Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगराAgra: दीवार फांदकर घर में घुसे दबंग, मारपीट के बाद किशोरी को...

Agra: दीवार फांदकर घर में घुसे दबंग, मारपीट के बाद किशोरी को किया अगवा, पुलिस की लापवाही उजागर

- Advertisement -

Agra

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, आगरा: ताजगंज क्षेत्र के एक गांव में खुलेआम दबंगई का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल गांव के युवक ने अपने साथी के साथ एक किशोरी के घर पर हमला कर दिया। दबंग दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद परिवार वालों की पिटाई की और फिर किशोरी को अगवा कर फरार हो गए।

किशोरी को अगवा कर आरोपी हुए फरार
एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी बरामद कर ली गई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो 27 अक्तूबर का बताया गया है। 17 वर्षीय किशोरी को गांव का अरुण परेशान कर रहा है। परिजन का आरोप है कि बेटी डर की वजह से घर से भी नहीं निकल पा रही है।

दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए आरोपी
घटना वाले दिन आरोपी घर पर आया। उसके साथ रिश्तेदार भी थे। आरोपी घर में दीवार फांदकर दाखिल हो गया। विरोध पर परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग भी जुट गए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। आरोपी बेटी को खींचकर ले गया।

शियाकत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं किया दर्ज
परिजनों के मुताबिक चौकी पर शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में अरुण उर्फ लाला, लवकुश, रंजीत, महेश, कृष्णा, धर्मेंद्र, रिंकू, रवि, सुदेश, विनय नामजद हैं। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वह आशा ज्योति केंद्र में है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता नाबालिग है।

यह भी पढ़ें- Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के रिश्तेदारों की अवैध संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular