Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsAgra News : आगरा पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, आवारा सांड पर...

Agra News : आगरा पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, आवारा सांड पर बोलते – बीजेपी पुरानी सरकारों के पाप धोने का कर रही काम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Agra News आगरा : आज यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह आगरा (Agra News) पहुंचे। जहाँ उन्होंने लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय और सांडो को सरकार अब सरक्षण देने का कार्य कर रही है।

पुरानी सरकारों के पाप धोने का कर रहे काम

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आवारा सांड पर बोलते हुए कहा कि सांड की उम्र 15 साल से अधिक है। लेकिन हमारी सरकार को 7 साल हुए है। हम तो पुरानी सरकारो के पाप धोने का काम कर रहे है।

आज की जो स्थिति है पूर्व की सरकारों की देन है। उन्होंने आगे कहा कि गाय और सांडो को सरकार अब सरक्षण देने का कार्य कर रही है।

गठबंधन से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

धर्मपाल सिंह दुग्ध एब पशुधन मंत्री विपक्ष पर बोलते हुए कहा कि गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यूपी में फिर से भाजपा लोकसभा चुनाव में 80 सीटे जीतेगी और मोदी जी प्रधान मंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पहले से बहुत अच्छा काम किया है और जनता भी इस बात को जानती है।

Also Read – Mau News : बीजेपी को लगा झटका, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular