Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatAgra news: बेटी को बाहर जाने से रोकना बना अभिशाप, बेटी ने...

Agra news: बेटी को बाहर जाने से रोकना बना अभिशाप, बेटी ने बर्थ डे केक काटा फिर किया ऐसा काम

- Advertisement -

किसी भी पिता के लिए बेटी की मौत हो जाना बहुत ही दर्द की बात होती है। इससे बुरी बात कोई हो ही नही सकती है। कुछ समय पहले ही जो संतान अपने जन्मदिन का केक काट रही हो और फिर पता चले कि उसने अपनी जान दे दी है। हंसता खेलता परिवार जो कुछ छन पहले खुश था। उसका अचामक से चुप हो जाना। वहीं नजरों से हटते ही बेटी ने फांसी लगाकर जान देदी।

दोस्तों के साथ बाहर जाना था बेटी को

बेटी अपने मित्रों के साथ पार्टी करने बाहर जाना चाहती थी। पिता के मना करने के बात से वह नाराज थी। कमला नगर निवासी 22 वर्षीय वंदना के पिता नरेंद्र सिंह हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। वंदना दो बहन व एक भाई हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वंदना टेढ़ी बगिया स्थित एक कालेज में एम.काम की छात्रा थी। तीन मार्च को उसका जन्मदिन था। परिवार के लोगों के साथ उसने घर पर ही अपने जन्मदिन का केक भी काटा। जन्मदिन मनाने के बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए।

 दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी

वंदना केक काटने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। आधी रात को पिता कुछ काम से उसके कमरे में गए। बेटी को जंगले में बंधे दुपट्टे से लटका देखा। स्वजन उसे आनन-फानन में अपने एसएन इमरजेंसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के नजदीकी लोगों ने पुलिस को बताया कि वंदना अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने बाहर जाना चाहती थी। इस बात से पिता ने मना कर दिया जिससे वंदना बहुत परेशान थी।

ये भी पढ़े- UP News: सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते वाला राज्य यूपी, खबर पढ़ उड़ जाएंगे होश

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular