Sunday, July 7, 2024
HomeअपराधAgra news: प्रेम की ऐसी कहानी जिसे सुन आप भी हो जाएंगे...

Agra news: प्रेम की ऐसी कहानी जिसे सुन आप भी हो जाएंगे हैरान,ढाई वर्ष की बेटी को छोड़ दुनिया छोड़ गए पति पत्नी

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश के आगरा की एक ऐसी प्रेम कहानी जो आपको हैरान कर देगी। जहां पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगा ली। इस घटना से पूरे घर में चीख पुकार हो गया। उन दोनों की मात्र ढाई साल की मासूम बेटी अनाथ हो गई।

मोहब्बत की नगरी जो की आगरा है। जहां बीते दिन प्रेमियों का दर्दनाक तरीके से कहानी खत्म हो गयी। चार साल पूर्व विवाह के बंधन में बंधे पति-पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनकी ढाई साल की मासूम बेटी मौके पर बैठी चीख रही थी। माता-पिता के बिना और कोई नहीं था जो उसे चुप करा सकता था। बच्ची के मां बाप भी उसे छोड़ कर जा चुके थे।

फंदे पर लटक रहे थे दोनों

मासूम बेटी अपने मां बाप को देखकर रोए जा रही थी। जब भी बच्ची रोती थी मां उसे दुलार कर चुप करा लेती थी। लेकिन आज संनाटा पसरा था। पड़ोसियों को जब इस बात का अहसास हुआ। तब उन्होंने घर के दरवाजे पर देखा तो उनका दिमाग काम करना बंद कर दिया। ईश्वरी और बबली दोनों पति पत्नी फंदे पर झुल रहे थे।

पति मजदूरी करता था 

ये घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के अंतरगत धनौली की है। निवासी ईश्वरी जिसका नाम है उसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है। वहीं पत्नी बबली की उम्र 30 साल है। दोनों ढाई साल की बेटी लावण्या को लेकर रहता था। पति पास के ही ईंट-भट्ठा पर मजदूरी का काम करता था।

पिता बोले सारी चीजें सही थी

पड़ोसी वहां से बच्ची को गोद लेकर बाहर ले आए। जिसके बाद ये जनकारी पुलिस को और उसके परिवार वालों की दी गई। सूचना पाकर ईश्वरी के पिता सुखीराम अपने घर वालों एवं गांव के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। बेटे और बहू ने एक साथ आत्महत्या किसलिए की इस पर पिता कुछ भी नहीं बोल रहे है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

ये भी पढ़े-Air Service: दून वासियों के लिए बड़ी खबर, जल्द ही देहरादून से गोवा के लिए भरेंगे सीधी उड़ान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular