Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAgra: युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, 6 महीने में...

Agra: युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, 6 महीने में विधवा हो गई पत्नी

- Advertisement -

Agra

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh)। आगरा में शुक्रवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दुकान से घर लौट रहा था। हत्यारों ने हत्या करने के बाद युवक के शव को बुराहरा के जंगल में फेंक दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को कारतूस का खोखा, सिगरेट और उसका टोटा मिला है।

सिर में मारी गई गोली
गांव बुराहरा निवासी अजय खेत पर रखवाली करने गया था। उसने खेत के बराबर गूल में युवक का शव पड़ा देखा। गांव पहुंचकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान 25 वर्षीय झम्मन पुत्र काले के रूप में हुई। वह नगला उदैया खेरागढ़ का रहने वाला था।

दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला था
झम्मन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि झम्मन खेरागढ़-कागारौल मार्ग पर स्थित मिष्ठान की दुकान पर हलवाई का काम करता था। शाम को छह बजे दुकान से घर की कहकर निकला था। घटनास्थल पर कारतूस का खोखा और एक सिरगेट व एक टोटा मिला है। जिससे अनुमान है कि हत्यारे उसके परिचित थे। छानबीन में सामने आया है कि हलवाई झम्मन को हत्यारा दुकान से निकलने के बाद अपने साथ बुलाकर ले गया था। हत्यारा अकेला नहीं था। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। वह झम्मन को बुराहरा के जंगल की ओर बहाने से अपने साथ ले गए थे।

सहायक पुलिस उपायुक्त महेश कुमार ने बताया कि झम्मन की छह महीने पहले शादी हुई थी। पति की हत्या की जानकारी पत्नी को मिली तो वह बेहोश हो गई। स्वजनों ने उसे किसी तरह संभाला। युवक की हत्या में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जिनसे हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हत्याकांड का शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: APO 2022 के मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 9 और 10 जनवरी को होगी परीक्षा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular