Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsAgra News : यूपी सपा की कार्यकारिणी में आगरा की झोली खाली,...

Agra News : यूपी सपा की कार्यकारिणी में आगरा की झोली खाली, सपा आलाकमान आगरा के नेताओं से खासा नाराज

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rinki Upadhyay, Agra : समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में आगरा की झोली खाली रही है। जिले के किसी नेता को पदाधिकारी नहीं बनाया है।समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की घोषित हुई। सूची में चार उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और 61 लोगों को सदस्य बनाया है। आगरा से एक मात्र कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल बघेल हैं। बघेल पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अलावा जिले से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है।

सैफई परिवार के करीबी नेताओं को भी नहीं मिली कोई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर उनके ईद-गिर्द घूमने वालों को भी स्थान नहीं दिया गया। हालांकि आगरा से पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महासचिव पद पर बरकरार हैं। सैफई परिवार से करीबी रखने वाले कई नेताओं को भी सूबे में पार्टी की जिम्मेदारी से दूर रखा गया है।

आलाकमान आगरा के नेताओं से नाराज

कहीं हाईकमान पार्टी से नाराज तो नहीं। पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा आलाकमान आगरा के नेताओं से खासे नाराज हैं। सूबे में पार्टी की सरकार के दौरान आलाकमान ने स्थानीय सपाइयों को जमकर लालबत्ती से नवाजा था। लेकिन आगरा के सपाई एक भी सीट पार्टी की झोली में नहीं डाल पाए हैं।

Read more: UP Lok Sabha Elections : 40 दिन बाद फिर यूपी में डेरा डालने पहुंच रही मायावती, पूरा फोकस अब लोकसभा चुनाव पर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular