Friday, July 5, 2024
HomeKaam Ki BaatAkanksha Dubey:अक्षरा सिंह ने की आकांक्षा दुबे की मां से मुलाकात, गांवों...

Akanksha Dubey:अक्षरा सिंह ने की आकांक्षा दुबे की मां से मुलाकात, गांवों वालों ने लगाई समर सिंह को फांसी हो का नारा 

- Advertisement -

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। आकांक्षा दुबे की मौत जहां पुलिस के द्वारा आत्महत्या बताया जा रहा है। जबकि उनकी मां का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। वहीं बीते दिन आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्राथना करते नजर आई है।

 

आकांक्षा के गांव वालों ने सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते नजर आए। वहीं जुलूस के रूप में बरदहा चौराहे पर भीड़ लगा दी। आकांक्षा दुबे को न्याय मिले और समर सिंह को फांसी हो जैसे नारे लगाए गए। ग्रामीणों के द्वारा चक्कजाम भी किया गया। वहीं पुलिस के द्वारा इसे रोक दिया गया।

ग्रामीण कर रहे सीबीआई जांच की मांग 

आकांक्षा दुबे की मां और गांव वालों के द्वारा सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। उन लोगों का कहना है कि गांव की बेटी के साथ गलत हआ है उसे न्याय मिलना चाहिए। समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन लोगों का कहना है कि आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती है। संजय सिंह और समर सिंह ने उसे मारा है।

 

अक्षरा सिंह ने की आकांक्षा दुबे की मां से मुलाकात

वहीं आपको जानकारी दें कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी बीते दि आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदाहां जाकर उनकी मां से मुलाकात की और कहा कि हम सब मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ेगे। आकांक्षा के परिजनों की हालत बिगड़ती हालत देख गांव वालों भी रोने लगे। सीबीआई जांच की मांग को लेकर गांव वाले अड़े हुए है।

ये भी पढ़े-Up News:सीएम योगी ने बताया धर्म को उपासना मानने की भूल न करें,प्रभु श्रीराम पालने में झूलाते हुए कहा 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular